Realme ने अपना नया स्मार्टफोन realme GT7 Pro Racing Edition को चीन में लॉन्च करने की जानकारी दी है। यह स्मार्ट फोन कई तरह के अलग अलग फीचर्स से लैस होगा। इसमें 6000 nit peak brightness, 2600Hz instant touch sampling rate वाला 6.78-inch 1.5K 8T LPTO OLED स्क्रीन होगा।

क्या हो सकते हैं realme GT7 Pro Racing Edition के फीचर्स?
इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें Dolby Vision, 100% DCI-P3 color gamut, 2600Hz high-frequency PWM dimming, Full-brightness DC Dimming डिस्पले हो सकता है। यह smartphone 4.32GHz Octa Core Snapdragon 8 Elite 3nm SoC से लैस होगा। Dual SIM सिस्टम की भी सुविधा होगी। कैमरे की बात करें तो 50MP rear camera, 8MP अल्ट्रा वाले वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP front-facing camera दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.45×76.89×8.55mm है और इसका वजन 218g है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को करीब Rs. 31,310 में लॉन्च किया जायेगा। इसकी शुरुआती कीमत Rs. 36,835 मानी जा रही है जो कि अलग अलग वेरिएंट के साथ Rs. 59,420 तक पहुंच सकती है।




