कोरोना के 836 नए मामले मिलें और 4 लोगों की मृत्यु हुई, अब तक कुल कोरोना के 139846 मरीज़ ठीक हुए हैं
कोरोना के 836 नए मामले मिलें और 4 लोगों की मृत्यु हुई
ओमान में कोरोना के मामले अभी भी कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के 836 नए मामले मिलें और 4 लोगों की मृत्यु हुई। पिछले 24 घंटे में 404 मरीज़ ठीक हुए हैं।

निर्देशों को पालन करने की अपील
बता दें कि अब तक ओमान में कोरोना के कुल 152364 मामले हैं। अब तक कुल कोरोना के 139846 मरीज़ ठीक हुए हैं और 1633 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है। मंत्रालय ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि मामलों में कमी आ सके।



