• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Oman

ओमान ने प्लास्टिक बैग प्रतिबंध के तीसरे चरण को लागू किया

ओमान ने प्लास्टिक बैग प्रतिबंध के तीसरे चरण को लागू किया

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 2, 2025
in Oman
0
ओमान ने प्लास्टिक बैग बैन के तीसरे चरण को लागू किया

ओमान ने प्लास्टिक बैग बैन के तीसरे चरण को लागू किया

0
SHARES
22
VIEWS

ओमान ने प्लास्टिक बैग प्रतिबंध के तीसरे चरण को लागू किया

Vandana Upadhyay · जुलाई 2, 2025

1 जुलाई से ओमान ने प्लास्टिक बैग प्रतिबंध के तीसरे चरण की शुरुआत की, जिसके साथ ही देश की पर्यावरण प्राधिकरण (Environment Authority) ने जन-जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है।

प्राधिकरण ने एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) के गंभीर और दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस पहल का उद्देश्य जनता को शिक्षित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। प्रतिबंध के नवीनतम चरण का विस्तार अब खाद्य भंडारों, फल और सब्ज़ी की दुकानों, बेकरी, मिठाई की दुकानों और गिफ्ट्स की दुकानों तक कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 1 जुलाई 2024 से फार्मेसी, अस्पतालों और क्लीनिकों में प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बाद जनवरी 2025 में इस प्रतिबंध को और व्यापक करते हुए कपड़े, सिलाई की दुकानें, चश्मे की दुकानें, मोबाइल फोन और घड़ियों की दुकानें, तथा फर्नीचर आउटलेट्स को भी इसके दायरे में शामिल किया गया।


पर्यावरण प्राधिकरण ने प्लास्टिक कचरे के पारिस्थितिकीय प्रभाव पर विशेष जोर देते हुए बताया कि यह मछलियों, कछुओं, और व्हेल जैसे समुद्री जीवों के लिए अत्यंत घातक है। ये जीव अक्सर प्लास्टिक बैग को भोजन समझ बैठते हैं, जिससे या तो वे उसे निगल लेते हैं — जो घातक होता है, या उसमें उलझ कर दम घुटने जैसी स्थितियों का शिकार हो जाते हैं।

पर्यावरण प्राधिकरण ने एक बार फिर चेतावनी दी और उपभोक्ताओं से पुन: उपयोग योग्य विकल्प अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सिर्फ एक प्लास्टिक बैग भी समुद्री जीवन को गंभीर और स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी क्राउन प्रिंस ने दी मंजूरी, किरायेदारी कानूनों पर अध्ययन को मिली मोहलत

Next Post

कुवैत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर लागू किया नया टैक्स

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का कब्जा, कच्चे तेल के दाम 84 डॉलर के पार, खाड़ी देशों में फंसे हजारों जहाज

by Aanya
मार्च 5, 2026
0

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब एक बड़े वैश्विक संकट में बदल गया है। 5 मार्च 2026 तक की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान...

Read moreDetails

US Iran War Update: हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से तेल की कीमतों में लगी आग, अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ विरोध शुरू

मार्च 5, 2026

ईरान ने इजरायल से जुड़े MSC Aries जहाज पर लगाया 170 मिलियन डॉलर का जुर्माना, होर्मुज जलमार्ग में तनाव बढ़ा

मार्च 5, 2026

Headlines – 2026-03-04 From GulfHindi

मार्च 5, 2026
Next Post
कुवैत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर लागू किया नया टैक्स

कुवैत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर लागू किया नया टैक्स

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906