ओमान : अवैध काम के आरोप में 1 गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की चेतावनी
अवैध प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी
Oman में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चेतावनी जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है कि अवैध काम कर रहे प्रवासियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
एक प्रवासी को किया गया गिरफ्तार
गुरुवार को Al-Buraimi Governorate Police Command ने एशियाई नागरिकता के एक प्रवासी को चोरी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने Al-Buraimi के Hamasa इलाके में इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की है।
आरोपी ने एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की कोशिश की है। आरोपी ने चोरी के लिए जिस टूल का इस्तेमाल किया उसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अधिकारियों के द्वारा जांच की गई है और आरोपी को सजा सुनाई गई है।
ओमान पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस ने इस बात की चेतावनी दी है कि प्रवासियों समेत निवासियों को इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गलती करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। विदेश में रहने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए।





