• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शनिवार, मार्च 7, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड से किया Resign. 15 मार्च तक RBI ने दिया कंपनी को मोहलत

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 27, 2024
in Finance
0
0
SHARES
40
VIEWS

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड से किया Resign. 15 मार्च तक RBI ने दिया कंपनी को मोहलत

Lov Singh · फ़रवरी 27, 2024

फिनटेक कंपनी पेटीएम का संचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस (OCL) ने 26 फरवरी को शेयर बाजार को बताया कि विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। OCL, पेटीएम ब्रांड की संचालक कंपनी है।

विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड के पुनर्गठन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। OCL ने एक्सचेंज को बताया, “PPBL ने हमें सूचित किया है कि वे एक नया अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेंट्रल बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत्त आईएएस राजनी सेखरी सिब्बल PPBL बोर्ड में शामिल हुए हैं। इन सबकी नियुक्ति स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुई है।


इनके अलावा पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार जैन स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड में होंगे। साथ ही, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला भी बोर्ड का हिस्सा होंगे।

OCL ने एक बयान में यह भी कहा है कि कंपनी ने अपना प्रतिनिधि बोर्ड से हटाकर सिर्फ स्वतंत्र और कार्यकारी निदेशकों से बोर्ड बनाने के PPBL के फैसले का समर्थन करती है।

चावला ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “हम पीपीबीएल के सफर में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक, श्री श्रीनिवासन श्रीधर, श्री देवेंद्रनाथ सारंगी, श्री अशोक कुमार गर्ग और श्रीमती राजनी सेखरी सिब्बल की हमारे बोर्ड में नियुक्ति का स्वागत करते हैं। उनकी विशिष्ट विशेषज्ञता हमारे गवर्नेंस स्ट्रक्चर और परिचालन मानकों को बढ़ाने में हमें मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण होगी, अनुपालन और सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रति हमारे समर्पण को और मजबूत करेगी।”

गौरतलब है कि 31 जनवरी को आरबीआई ने पीपीबीएल पर कई बड़े प्रतिबंध लगाए थे। इनमें 29 फरवरी के बाद नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट लेन-देन पर रोक भी शामिल है। 16 फरवरी को आरबीआई ने इस रोक की मियाद को 15 मार्च तक बढ़ा दिया था।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) पेटीएम यूपीआई ऐप को जारी रखने के लिए वन97 कम्युनिकेशन के थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के अनुरोध की जांच कर रहा है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

आज शेयर बाज़ार में 3 स्टॉक देंगे Intraday Profit. वैशाली पारेख ने बताया Nifty50 22,800 से ऊपर निकल सकता हैं जल्द

Next Post

Amrit Bharat Station के तहत उड़ीसा में बनेंगे 2,320 करोड़ कीमत के 73 नए रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Finance

Tehran Airport पर इजरायल का भीषण हमला, दुबई-कतर समेत 3400 फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

by Praggya Singh sabal
मार्च 7, 2026
0

शनिवार, 7 मार्च 2026 की सुबह इजरायल ने तेहरान में अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट को...

Read moreDetails

Kuwait में वीडियो बनाने या फोटो खींचने पर हो सकती है जेल, सरकार ने जारी की कड़ी चेतावनी

मार्च 7, 2026

Flydubai Operations Resumed: दुबई से उड़ानें फिर शुरू, यात्रियों के लिए जारी हुआ सख्त नियम

मार्च 7, 2026

ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफ़ी पर नहीं रुक रहे हमले, सऊदी और दुबई में बढ़ी टेंशन

मार्च 7, 2026
Next Post
Amrit Bharat Station

Amrit Bharat Station के तहत उड़ीसा में बनेंगे 2,320 करोड़ कीमत के 73 नए रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906