Sahara Subrata Roy Death: सहारा श्री सुब्रत रॉय की मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंच जाएगा। कल अंतिम संस्कार होगा। मृत्यु का काऱण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया है। जिसका उनको पिछले कुछ महीनों से उपचार दिया जा रहा था। उन्हें लखनऊ में ही अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा समूह ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि उनकी मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट था। इसके अलावा, सहारा श्री सुब्रत रॉय को बीपी और हाइपरटेंशन का मरीज भी बताया गया है|

आज तीन बजे के करीब लखनऊ पहुंच जाएगा पार्थिव शरीर

सहारा कंपनी के विशेष विमान से सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर साढ़े तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। शाम पांच बजे के आसपास सहारा सिटी, गोमती नगर में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सहारा समूह के कर्मचारी गुलाम जीशान ने बताया कि शव कल सुबह अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी वहां आ सकेंगे। इसके बाद गुरुवार को सहारा श्री का अंतिम संस्कार गोमती नगर के बैकुंठ धाम में किया जाएगा। गुरूवार को ही अंतिम संस्कार का समय निर्धारित होगा।

सीएम योगी ने एक्स पर किया ट्विट

sahara subrata roy

यूपी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारा श्री सुब्रत रॉय के लिए एक्स पर किया ट्विट

sahara subrata roy

सहारा प्रमुख पर बन रही है फिल्म

संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने सुब्रत रॉय की जीवनी पर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। उन्होंने फिल्म, “सहाराश्री” की घोषणा की थी। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापकों की जीवनी पर आधारित है। इस घोषणा के साथ ही सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने ‘सहाराश्री’ का मोशन पोस्टर जारी किया था।

10 जून 1948 को जन्में

10 जून 1948 को सुब्रत रॉय सहारा का जन्म हुआ था। वे भारत के सबसे बड़े उद्योगपति थे और सहारा इंडिया परिवार को बनाया था। देश भर में उन्हें ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। सुब्रत रॉय बिहार के अरारिया जिले में जन्मे और कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गोरखपुर राजकीय तकनीकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 1978 में, सहाराश्री ने गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया था।

मौत की वजहें बताते हुए सहारा ग्रुप ने जारी किया प्रेस नोट

sahara subrata roy

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and UP Updates.

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.