• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Qatar

कामगारों के लिए बदलेंगे क़ानून, शूरा काउंसिल ने कहा “कम्पनी 3 बार से ज़्यादा नही बदल सकते”

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 27, 2021
in Qatar
0
0
SHARES
9
VIEWS

कामगारों के लिए बदलेंगे क़ानून, शूरा काउंसिल ने कहा “कम्पनी 3 बार से ज़्यादा नही बदल सकते”

Lov Singh · फ़रवरी 27, 2021

क़तर ने छह महीने पहले ही बड़े सुधार लागू किए थे और शूरा काउंसिल की सिफ़ारिशों को लागू किए जाने पर ये सुधार एक तरह से ख़ारिज हो जाएँगे.

क़तर में बड़ी तादाद में भारतीय लोग काम करते हैं और इन सुधारों के आने के बाद इस तबके को काफ़ी राहत मिली थी. लेकिन, अब शूरा काउंसिल की सिफ़ारिशों में विदेशी कर्मचारियों को लेकर किए गए सुधारों में बदलावों की बात की गई है.

क्या हैं शूरा काउंसिल की सिफारिशें?


इन सिफ़ारिशों में मज़दूर जिस कंपनी में आ रहा है, उसके वित्तीय और क़ानूनी दर्जे को सुनिश्चित किए जाने की बात की गई है.

इन सिफ़ारिशों में ये भी कहा गया है कि क़तर में रहने के दौरान कोई भी कर्मचारी तीन से अधिक बार कंपनी नहीं बदल सकता है.

एक सिफ़ारिश ये भी की गई है कि हर साल किसी एक कंपनी के 15 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही कंपनी बदलने की इजाज़त दी जा सकती है.

कंपनी या नियोक्ता बदलने की मंज़ूरी किसी एक कंपनी के लिए एक साल में उसके 15 फ़ीसदी से ज़्यादा कर्मचारियों को नहीं मिलनी चाहिए.

इसमें ये भी कहा गया है कि सरकारी या अर्ध-सरकारी कॉन्ट्रैक्ट को लागू करने के लिए मज़दूरों को नियुक्त करते समय कॉन्ट्रैक्ट के पूरा होने की अवधि से पहले कंपनी बदलने की मंज़ूरी तब तक नहीं मिलेगी, जब तक कि इसके लिए कंपनी अपनी मंज़ूरी न दे दे. इसमें ये भी कहा गया है कि वीज़ा को कॉन्ट्रैक्ट से लिंक किया जाना चाहिए.

सिफ़ारिश के मुताबिक़, क़तर छोड़कर जाने वालों को कंपनी से एग्जिट परमिट लेना अब 10 फ़ीसदी वर्कर्स के लिए ज़रूरी होना चाहिए. पहले ये शर्त केवल पाँच फ़ीसदी कर्मचारियों के लिए ही थी.

शूरा काउंसिल की इन विवादित सिफ़ारिशों में कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान कोई माइग्रेंट वर्कर अपनी नौकरी नहीं बदल पाएगा.

इसके अलावा, इसमें किसी वर्कर के नौकरी बदलने की संख्या पर भी पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही इसमें किसी कंपनी के कितने फ़ीसदी वर्कर्स को नौकरी बदलने की मंज़ूरी दी जा सकती है, इसे लेकर भी सिफ़ारिश की गई हैं.

इसमें ऐसे एग्जिट परमिट की ज़रूरत वाले वर्कर्स की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है.

साथ ही इन सिफ़ारिशों में मांग की गई है कि अवैध मज़दूरों पर सख़्त कार्रवाई की जाए.

शूरा काउंसिल की इन सिफ़ारिशों को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति हुई, Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने दीं शुभकामनाएं

Next Post

बहरीन से 146 यात्रियों के साथ रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Finance

Patna Municipal Corporation का बड़ा फैसला, शेयर बाज़ार में होगी एंट्री, 200 करोड़ जुटाने का प्लान

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 5, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में विकास कार्यों को रफ़्तार देने के लिए पटना नगर निगम ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। निगम अब फंड जुटाने के लिए...

Read moreDetails

Saudi Arabia ने Germany के साथ मिलाया हाथ, ऊर्जा के क्षेत्र में हुई बड़ी डील, 2030 का रखा लक्ष्य

फ़रवरी 5, 2026

Taiwan का बड़ा ऐलान, होटल इंडस्ट्री में 6600 विदेशियों को मिलेगी नौकरी, सैलरी 32,000 NT$ तय

फ़रवरी 5, 2026

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

बहरीन से 146 यात्रियों के साथ रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906