• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

देश में बड़ा रेल हादसा. 20 डब्बे पटरी से उतरे. रेलवे परिचालन हावड़ा रूट पर स्थगित. फिर लड़ी मालगाड़ी से ट्रेन.

Lov Singh by Lov Singh
जुलाई 30, 2024
in India
0
0
SHARES
55
VIEWS

देश में बड़ा रेल हादसा. 20 डब्बे पटरी से उतरे. रेलवे परिचालन हावड़ा रूट पर स्थगित. फिर लड़ी मालगाड़ी से ट्रेन.

Lov Singh · जुलाई 30, 2024

हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में राजखरसवां-बड़ाबांबो स्टेशन के बीच मंगलवार तड़के 3:43 बजे मालगाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए हैं।

 

रेल परिचालन ठप, कई ट्रेनों को रद्द किया गया


दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारी पटरी की मरम्मत और परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

हादसे का विवरण

मुंबई मेल सोमवार रात 11:02 बजे के बजाए दो बजकर 37 मिनट पर टाटानगर पहुंची थी और वहां से अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हुई। तीन बजकर 45 मिनट पर ट्रेन बड़ाबांबो से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी के साथ टकराव के बाद ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए और मालगाड़ी के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।

दर्दनाक मंजर

रात के सन्नाटे में अचानक हुई इस दुर्घटना ने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया। चीखें गूंज उठी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बच्चे अपने माता-पिता से लिपटकर रो रहे थे और बुजुर्ग दर्द से कराह रहे थे।

राहत और बचाव कार्य जारी

रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को बड़ाबांबो और चक्रधरपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। राहत दल के लोग बोगियों में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित है और अन्य ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

लोको पायलट की तत्परता

लोको पायलट केवीएसएस राव, सहायक लोको पायलट ए अंसारी और गार्ड मो. रेहान ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। केवीएसएस राव तीन बार सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर का पुरस्कार जीत चुके हैं।

रिलीफ ट्रेन और जांच टीम मौके पर रवाना

दुर्घटना के बाद टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग की टीम दुर्घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर

टाटानगर: 06572290324
चक्रधरपुर: 06587238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217

ShareTweetSendShare
Previous Post

पटना एयरपोर्ट पर IndiGo Flight का एसी हुआ खराब, 1 घंटे गर्मी में बैठने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा

Next Post

दिल्ली Airport से यात्रा करने वालों के लिए खोला जाएगा दुबारा से T1 टर्मिनल. नये तारीख़ का हुआ ऐलान.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

UNSC में चीन का बड़ा बयान, खाड़ी देशों के मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं, शांति के लिए उठाया कदम.

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 2, 2026
0

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों का मजबूती से समर्थन किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने स्पष्ट किया है कि वे खाड़ी...

Read moreDetails

Qatar ने ईरान के खिलाफ UN को लिखा पत्र, हमलों को बताया संप्रभुता का उल्लंघन, 1 अप्रैल को टैंकर पर हुआ हमला.

अप्रैल 2, 2026

Iran US Israel War News: ईरान में अमेरिका और इसराइल के हमलों में अब तक 2076 की मौत, 26,500 लोग घायल, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी.

अप्रैल 2, 2026

अमेरिका और इसराइल ने मिलकर किया हमला, ईरान के मुख्य तेल कमांडर जमशेद इशागी की मौत, IRGC ने दी जानकारी.

अप्रैल 2, 2026
Next Post

दिल्ली Airport से यात्रा करने वालों के लिए खोला जाएगा दुबारा से T1 टर्मिनल. नये तारीख़ का हुआ ऐलान.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906