• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शनिवार, फ़रवरी 7, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

17 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सड़क पर दिखे तो मौके पर होगा टेस्ट, पॉजिटिव आने पर 15 दिन का क्वारनटीन

Lov Singh by Lov Singh
मई 1, 2021
in India
0
0
SHARES
10
VIEWS

17 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सड़क पर दिखे तो मौके पर होगा टेस्ट, पॉजिटिव आने पर 15 दिन का क्वारनटीन

Lov Singh · मई 1, 2021

राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. रोज आने वाले नए केस की संख्या को कम करने के लिए गहलोत सरकार ने राज्य में कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है. अब राजस्थान में इसका समय बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है. इसके साथ ही नियमों को और भी सख्त कर दिया गया है.

 

बिना काम के न निकलें सड़क पर


​राजस्थान में कोरोना पर काबू पाने के लिए जारी किए गए नए नियमों के अनुसार अब यदि कोई भी दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिना किसी जरूरी के काम के सड़क पर पाया जाता है, तो उसका कोरोना टेस्ट मौके पर ही कराया जाएगा. यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसे 15 दिन के लिए क्वारनटीन किया जाएगा. 3 मई से 17 मई तक प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा घोषित किया गया है. इसके तहत सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे.

 

नई गाइडलाइन में जारी हुए ये निर्देश

राजस्थान में जारी नई गाइडलाइन के अनुसार सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग, लाइब्रेरी बंद रहेंगी. मेडिकल नर्सिंग महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रहेगी. ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी. विवाह समारोह केवल एक ही कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा सकेगा. इसके लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है. केवल 31 लोगों के साथ तीन घंटे का समय दिया गया है. हालांकि विवाह समारोह में शामिल 31 लोगों की संख्या में बैंड-बाजे वाले शामिल नहीं किए गए हैं.

 

टीकाकरण के लिए रहेगी अनुमति

वहीं, टीकाकरण के लिए आने जाने वाले लोगों को अनुमति रहेगी. इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में निजी वाहनों से केवल मेडिकल इमरजेंसी से ही यात्रा की जा सकेगी. राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी. प्रोसेस फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति नहीं होगी. केवल होम डिलीवरी की सुविधा रात्रि 8:00 बजे तक की रहेगी.

 

इसलिए बढ़ाया गया समय

बता दें कि भारत सरकार ने राज्यों को सलाह दी है कि जिन क्षेत्रों में 10% से अधिक संक्रमण दर या 60% से अधिक ऑक्सीजन आईसीयू बेड का उपयोग हो रहा है, उन क्षेत्रों में 14 दिन का लॉकडाउन लगाया जाए. इसके तहत राज्य सरकार ने 3 मई से 17 मई तक प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा घोषित किया है. इसके तहत सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे. कोई दुकानदार नो वर्क नो सर्विस प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी दुकान को सील किया जाएगा.

ShareTweetSendShare
Previous Post

भारतीय फ़्लाइट प्रतिबंध, 31 मई तक रहेगा लागूँ, नया नया Circular जारी कर सब को किया गया सूचित

Next Post

Confirm: मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से मौत, दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अंतिम साँस चला

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

बलूच नेता का बड़ा दावा, हथियार मिले तो मात्र 1 हफ्ते में पाकिस्तान से आजाद करा लेंगे बलूचिस्तान

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 7, 2026
0

बलूचिस्तान की आजादी को लेकर फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट (FBM) के अध्यक्ष मीर यार बलूच ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अगर उन्हें...

Read moreDetails

US Export Duty: अमेरिका भेजने पर अब नहीं लगेगा टैक्स, चाय से लेकर हीरे तक सब पर जीरो ड्यूटी

फ़रवरी 7, 2026

Kuwait में पैसे भेजने वालों के लिए बड़ी खबर, Exchange Companies में अब Cash Limit हुई 1000 KD

फ़रवरी 7, 2026

Karnataka Govt Loan Waiver: कर्नाटक सरकार ने माफ किया लोन का ब्याज, अल्पसंख्यकों को मिली बड़ी राहत

फ़रवरी 7, 2026
Next Post

Confirm: मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से मौत, दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अंतिम साँस चला

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906