RBI ने Bajaj Finance पर की कार्यवाही, लोन पर लगा दिया प्रतिबंध, अगले आदेश तक ग्राहकों को नहीं मिलेगी सेवा
आरबीआई रखती है नजर
आरबीआई के द्वारा बैंकों की निगरानी की जाती है। आरबीआई के द्वारा बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के संचालन के लिए नियम बनाए गए हैं जिनका पालन अनिवार्य है। अगर कोई बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसपर आरबीआई के द्वारा प्रॉपर कार्यवाही की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस (NBFC) के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए लोन मंजूर करने और बांटने पर रोक लगा दिया है। कंपनी पर नियमों के पालन न करने का आरोप है।

दो लेंडिंग प्रॉडक्ट्स के तहत की गई कार्यवाही
इस बात की जानकारी दी गई है कि दो लेंडिंग प्रॉडक्ट्स के तहत इस कंपनी पर कार्यवाही की गई है जिसमें ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) शामिल है। आरबीआई के द्वारा तय नियमों के अनुसार ही बैंकों को लेनदेन का काम करना होता है। आगे इन उल्लांघनों के सुधार के बाद ही इस मामले में सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।



