Samsung Galaxy S24 Sale: सैमसंग कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज S24 की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन सीरीज मेड-इन-इंडिया (Made in India) है, जिसे नॉएडा की फैक्टरी में बना कर दूसरे देशों में भी सपोर्ट किया जायेगा।
![Galaxy S24 Ultra](https://i0.wp.com/gulfhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/Galaxy-S24-Ultra-AoD-Wallpaper-Feature-Like-iPhone.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
Samsung Galaxy S24 Sale: कीमत ₹79,999 से शुरू है
आप इनको फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते है। गैलेक्सी S24 के बेस मॉडल की कीमत ₹79,999 से शुरू है। गैलेक्सी S24+ के बेस वेरिएंट की कीमत ₹99,999 रुपए से शुरू है। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के बेस वेरिएंट की कीमत 1,29,999 से शुरू है।
![One UI 6.1 Update](https://i0.wp.com/gulfhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/One-UI-6.1-Update-Lock-Screen-AOD-Feature-Like-iPhone.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
₹12,000 तक का अपग्रेड बोनस
S24+ और S24 अल्ट्रा पर आपको ₹12,000 तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा, गैलेक्सी S24 में ₹5,000 का अपग्रेड बोनस और ₹5,000 का ही बैंक कैशबैक मिल सकता है। S24+ में ₹6,000 का अपग्रेड बोनस और ₹6,000 का बैंक कैशबैक लिया जा सकता है।
![Galaxy S24 Series](https://i0.wp.com/gulfhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/Samsung-Galaxy-S24-Series-made-in-india.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
नो कास्ट EMI पर खरीदने का ऑप्शन
गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन में सिर्फ ₹10,000 का अपग्रेड बोनस मिलेगा। इसके साथ S24 अल्ट्रा में ₹6,000 का बैंक कैशबैक और ₹6,000 का ही अपग्रेड बोनस ऑफर किया जा रहा है और 24 महीने की नो कास्ट EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन है।