सऊदी में अगर तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासी के खिलाफ जांच अभियान जारी है। अलग-अलग इलाकों में जांच किया जा रहा है ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। जांच के दौरान ऐसी कोई आरोपियों के बारे में जानकारी मिलती है जो वीजा एक्सपायर होने के बाद भी सऊदी में रह रहे हैं। इन्हें गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर दिया जाता है। पिछले सप्ताह करीब 10000 प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है।

Visa संबंधी नियमों के उल्लंघन का आरोप
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन आरोपियों पर रेजिडेंस, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है। जांच अभियान के दौरान करीब 21,000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 14,000 आरोपी रेजिडेंसी, 4,600 आरोपी बॉर्डर सिक्योरिटी और 3,000 आरोपियों ने लेबर लॉ से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया है।
इसके अलावा 1,477 ऐसे आरोपियों की जानकारी मिली है जो बिना वीजा के ही सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। वहीं 18 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो आरोपियों को ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह की हरकत करने वाले आरोपियों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उन पर 1 million Saudi riyals का जुर्माना और 15 साल तक की जेल की सजा दी जाएगी।




