सऊदी अरब की मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (HRSD) ने विदेशी कामगारों के लिए वर्क परमिट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। यह नया सिस्टम 18 जून 2025 से पुराने वर्करों पर और 1 जुलाई 2025 से नए आने वालों पर लागू होगा।
वर्करों को अब तीन कैटेगरी में बांटा गया है:
-
हाई-स्किल (उच्च कुशल)
-
जॉब ग्रुप: 1 से 3
-
ज़रूरी: प्रोफेशनल टेस्ट पास करना + पॉइंट बेस्ड सिस्टम में योग्य होना
-
-
स्किल्ड (कुशल)
-
जॉब ग्रुप: 4 से 8
-
ज़रूरी: प्रोफेशनल टेस्ट + तय वेतन से ज्यादा सैलरी
-
-
बेसिक (साधारण स्तर)
-
जॉब ग्रुप: 9
-
ज़रूरी: प्रोफेशनल टेस्ट पास करना + उम्र 60 साल से कम
-
Iqama Profession Code क्या है?
सऊदी सरकार ने हर नौकरी के लिए एक कोड और कैटेगरी तय की है, जिससे पता चलता है कि कौन सा पेशा किस ग्रुप में आता है।
| ग्रुप कोड | जॉब ग्रुप का नाम | जॉब्स की संख्या |
|---|---|---|
| 0 | सेना से जुड़ी नौकरियां | 18 |
| 1 | मैनेजर्स | 311 |
| 2 | प्रोफेशनल्स | 628 |
| 3 | टेक्नीशियन वगैरह | 370 |
| 4 | क्लर्क | 52 |
| 5 | सेल्स और सर्विस | 109 |
| 6 | खेती/मछली पालन | 53 |
| 7 | ट्रेड वर्कर्स | 179 |
| 8 | मशीन ऑपरेटर्स | 218 |
| 9 | सामान्य कामगार | 77 |
कुल मिलाकर 2015 प्रोफेशन कोड्स हैं।
अपना इकामा प्रोफेशन कैसे चेक करें?
तरीका 1: इकामा कार्ड पर देखें
-
अपना इकामा कार्ड हाथ में लें
-
“Mehna” या “Profession” नाम की लाइन देखें (आमतौर पर 8वीं लाइन पर होती है)
-
वही आपकी सरकारी पेशा जानकारी है
🔸 अगर अभी बदलाव किया है, तो नई कार्ड आने तक पुरानी जानकारी रह सकती है।
तरीका 2: Ministry of Interior (MOI) वेबसाइट
-
www.moi.gov.sa पर जाएं
-
लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं
-
अपने डैशबोर्ड में “Iqama Details” में पेशा देखें
तरीका 3: अब्शर (Absher) पोर्टल
-
www.absher.sa पर लॉग इन करें
-
डैशबोर्ड पर जाएं → “More Details” पर क्लिक करें
-
“Job Category” के पास आपका पेशा लिखा होगा
तरीका 4: Qiwa पोर्टल
-
www.qiwa.sa पर जाएं
-
अपने “Individual” अकाउंट से लॉग इन करें
-
प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपनी जॉब जानकारी देखें
सरकार का उद्देश्य क्या है?
इस नई व्यवस्था का मकसद है:
-
योग्य लोगों को सही नौकरी देना
-
फर्जी नौकरी या गलत पेशा दिखाकर परमिट लेने से रोकना
-
सऊदी विजन 2030 के तहत लेबर सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाना
किसे इसका असर होगा?
-
कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर, रिटेल, लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टरों में सबसे ज़्यादा बदलाव दिखेगा
-
कंपनियों को अपने स्टाफ की भर्ती और बजट योजना दोबारा बनानी होगी
-
उच्च योग्य विदेशी टैलेंट को आकर्षित करना आसान होगा
यदि आप सऊदी में काम कर रहे हैं, तो
-
अपना इकामा पेशा जरूर चेक करें
-
गलत जानकारी पाए जाने पर तुरंत सुधार कराएं
-
Qiwa या Absher पर लॉगिन करके अपनी प्रोफेशनल स्थिति की पुष्टि करें।




