Saudi Arabia Attack Update: सऊदी ने हवा में ही नष्ट किए 21 ड्रोन और 7 मिसाइल, नागरिकों के लिए नई चेतावनी जारी
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े हमले को नाकाम कर दिया है. बुधवार 11 मार्च 2026 को सऊदी एयर डिफेंस ने 21 ड्रोन और 7 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने जानकारी दी कि सभी खतरों को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिया गया. इस दौरान किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
किन इलाकों को बनाया गया निशाना?
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इन मिसाइलों और ड्रोन का निशाना सऊदी के अहम ठिकाने थे.
- Al-Kharj: Prince Sultan Air Base की तरफ आ रहे 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 5 ड्रोन नष्ट किए गए.
- Empty Quarter: Shaybah Oil Field की तरफ जा रहे 2 ड्रोन को रोका गया.
- Eastern Province: यहां कई ड्रोन और 1 बैलिस्टिक मिसाइल को तबाह किया गया.
- Hafar Al-Batin: उत्तरी क्षेत्र में 2 ड्रोन नष्ट किए गए.
- Al-Zulfi: एक ड्रोन रिहायशी इलाके में गिरा, सिविल डिफेंस के अनुसार यहां किसी भी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
आम नागरिकों और प्रवासियों के लिए क्या है आदेश?
सऊदी सिविल डिफेंस ने नागरिकों और प्रवासियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं. सभी लोगों से अपील की गई है कि वे इमरजेंसी अलर्ट मिलते ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. जहां भी ड्रोन या मिसाइल का मलबा गिरे, वहां भीड़ इकट्ठा करने पर पूरी तरह रोक है. अगर किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखती है तो तुरंत प्रशासन को सूचना देनी होगी. अधिकारियों ने कहा है कि बचाव दल के बताए गए नियमों का ही पालन करें जिससे सुरक्षा बनी रहे.
सऊदी सरकार ने दी कड़ी चेतावनी
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है. सरकार ने चेतावनी दी कि लगातार हो रहे इन हमलों के गंभीर परिणाम होंगे और हमलावर को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. इस घटना के बाद से सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं. Council of Senior Scholars ने भी सेना की बहादुरी की तारीफ की है. अधिकारियों ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है.




