• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी सरकार पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की आवाज़ दबाने के लिए विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाने का आरोप

सऊदी सरकार पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की आवाज़ दबाने के लिए विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाने का आरोप

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 25, 2025
in Saudi
0
सऊदी की सरकार पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की यात्रा पर रोक लगाने का आरोप

सऊदी की सरकार पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की यात्रा पर रोक लगाने का आरोप

0
SHARES
37
VIEWS

सऊदी सरकार पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की आवाज़ दबाने के लिए विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाने का आरोप

Vandana Upadhyay · जुलाई 25, 2025

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि सऊदी अरब अपने ही नागरिकों की बड़ी संख्या को देश छोड़ने से रोक रहा है, ताकि वे सरकार की आलोचना न कर सकें।

इनमें महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जैसे लुजैन अल-हथलौल, जिन्होंने सऊदी में महिलाओं को गाड़ी चलाने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया था और मरियम अल-ओतैबी, जिनके साथ उनकी दो बहनों को भी सरकार ने निशाना बनाया है। इन पर लंबे समय की यात्रा पाबंदी लगाई गई है। कई मामलों में यह पाबंदियां उनके परिवार वालों तक भी फैलाई गई हैं।

दोहरी नीति पर सवाल

एक तरफ सऊदी अरब विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित कर रहा है और विश्व स्तरीय खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है (जैसे 2034 का फीफा वर्ल्ड कप), वहीं दूसरी ओर देश के भीतर आलोचना करने वालों की आवाज दबाई जा रही है।


लुजैन की बहन, लीना अल-हथलौल ने कहा “सरकार के लिए लोगों को जेल भेजना अब उतना आसान नहीं रहा, इसलिए वे अब यात्रा बैन का तरीका अपना रहे हैं। ये बैन न केवल कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाते हैं, बल्कि उनके परिवार वालों को भी चुप करा देते हैं। ये एक तरह की सामूहिक सज़ा है।”

अदालत से या चुपचाप बैन

कई कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा होने के बाद आधिकारिक तौर पर यात्रा बैन कर दिया जाता है, जबकि कुछ को पता तब चलता है जब वे एयरपोर्ट पर जाने की कोशिश करते हैं और उन्हें रोक लिया जाता है। मानवाधिकार संस्था ALQST ने ऐसे 20 लोगों की सूची जारी की है, जिन पर यह “अन्यायपूर्ण और अमानवीय यात्रा बैन” लगा है, लेकिन उनका कहना है कि असल संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है। लुजैन को रिहाई के बाद दो साल 10 महीने तक यात्रा करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन यह अवधि नवंबर 2023 में खत्म हो चुकी है। फिर भी उन्हें अब तक यात्रा की अनुमति नहीं मिली है और सरकार ने कोई नई आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी है।

लीना का कहना है कि  “सरकार इन्हें सार्वजनिक जीवन में दिखने देती है ताकि दुनिया को लगे कि उन्हें आज़ादी मिली है। लेकिन असल में वे खुद को सेंसर करते हैं अपनी राय नहीं रख सकते और अपनी जेल की कहानी तक नहीं सुना सकते।”

सऊदी सरकार का जवाब

संयुक्त राष्ट्र के सवालों के जवाब में सऊदी अधिकारियों ने कहा कि लुजैन और मरियम पर केवल वही प्रतिबंध हैं जो अदालत के आदेश या प्रशासनिक फैसले से तय किए गए थे।

ShareTweetSendShare
Previous Post

कुवैत की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान, कुवैत का हर 5वां व्यक्ति भारतीय

Next Post

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट दिखाने वाले Ullu, ALTT समेत 24 ऐप्स पर लगाया बैन

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Extra

Headlines – 2026-03-04 From GulfHindi

by Lov Singh
मार्च 5, 2026
0

06:26 IST: Kuwait: Internet Service Back to Normal कुवैत में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। कुवैत की Communication and Information Technology Regulatory...

Read moreDetails

Kuwait Police ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर 3 लोगों को पकड़ा, सेना का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

मार्च 4, 2026

UAE में फ्लाइट कैंसिल होने से फंसे यात्रियों को बड़ी राहत, सरकार ने माफ किया ओवरस्टे फाइन

मार्च 4, 2026

UAE और GCC देशों की इमरजेंसी मीटिंग, सुरक्षा और फ्लाइट्स को लेकर आए ये बड़े फैसले

मार्च 4, 2026
Next Post
भारत सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट दिखाने वाले  Ullu, ALTT समेत 24 ऐप्स पर लगाया बैन

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट दिखाने वाले Ullu, ALTT समेत 24 ऐप्स पर लगाया बैन

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906