इस बैंक ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी

हाल फिलहाल ही कई बैंकों ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसी लिस्ट में एक और बैंक शामिल हो गया है। South Indian Bank ने 2 करोड़ से कम की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें January 20, 2023 से लागू हो जाएंगी। बैंक 7 दिन से 10 साल के फिक्स डिपॉजिट पर आम जनता को 2.65% से लेकर 6.00% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 3.15% से लेकर 6.50% ब्याज का लाभ दे रहा है। बैंक सबसे अधिक 1 साल और 1 दिन के FD पर आम जनता को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

इतना मिल रहा है फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर 

बैंक 7 से 30 दिनों में परिपक्व जमा पर 2.65% की ब्याज दर, 31 से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 3.25% की ब्याज दर, 91 से 99 दिनों तक की जमा राशि पर अब 4.25% की ब्याज दर और 100 दिनों की जमा राशि पर बैंक अब 5.50% की ब्याज दर दे रहा है। 101 से 180 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 4.25% ब्याज दर, 181 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.60% ब्याज दर, 1 वर्ष में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.60% की ब्याज दर और 1 वर्ष और 1 दिन में परिपक्व होने पर 7.00% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक 1 वर्ष 2 दिन से लेकर 30 महीने से कम की जमा अवधि पर 6.50% की ब्याज दर, 30 महीने की जमा अवधि पर 7.00% की ब्याज दर, 30 महीने से अधिक से लेकर 5 वर्ष से कम तक की परिपक्वता वाली जमा पर 6.50% की ब्याज दर और 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की परिपक्वता वाली जमा राशि पर 6% की ब्याज दर मिलेगा।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।