Subhadra Yojana : महिलाओं के खाते में जल्द ही ट्रांसफर किया जाएगा रकम, साल के तीन बार मिलेगी राशि
सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाओं को जीवन यापन में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से निर्भर बनाया जा रहा है। उड़ीसा में महिलाओं के लिए ‘Subhadra Yojana’ funds की सुविधा दी जाती है जिस संबंध में नई जानकारी सामने आई है।

साल के तीन अलग अलग मौके पर दी जाएगी सुविधा
इस बात की जानकारी दी गई है कि साल के तीन अलग अलग मौके पर यह सुविधा दी जाएगी। Deputy CM Pravati Parida के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में जनवरी में पैसे जमा किए जायेंगे। बताया गया है कि अभी फिलहाल सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद किसी भी महिला का नाम लिस्ट से काटा नहीं जाएगा बल्कि यह सर्वे केवल महिलाओं की जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है।
यह कहा गया है कि काम में देरी हो रही है क्योंकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी व्यक्ति का नाम होने के बाद भी वह इस योजना से छूट न जाए। कहा गया है कि सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।





