• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

TATA TIAGO EV अब मात्र 21 हज़ार में होगा आपका, EMI केवल 6 हज़ार और पेट्रोल का भी खर्चा नही

Lov Singh by Lov Singh
अक्टूबर 10, 2022
in India
0
0
SHARES
3
VIEWS

TATA TIAGO EV अब मात्र 21 हज़ार में होगा आपका, EMI केवल 6 हज़ार और पेट्रोल का भी खर्चा नही

Lov Singh · अक्टूबर 10, 2022

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो इलेक्ट्रिक (Tiago Electric) की बुकिंग आज से शुरू होने जा रही है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को लेकर कई जबरदस्त दावे किए हैं.

भारत में बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग को देखते हुए कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी की मार्केट में पहले से ही जबरदस्त डिमांड है. अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में भी एंट्री मारी है.

आज दोपहर से बुकिंग शुरू


टाटा मोटर्स की टियागो ईवी की बुकिंग आज (10 अक्टूबर) से 12 बजे दोपहर से शुरू हो जाएगी. ग्राहक किसी भी अधिकृत टाटा मोटर्स डीलरशिप या वेबसाइट पर 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट जमा करके टियागो इलेक्ट्रिक की बुकिंग करा सकते हैं. इस कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी. टियागो ईवी टेस्ट ड्राइव के लिए दिसंबर से उपलब्ध होगी. टियागो इलेक्ट्रिक Ziptron टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है.

कितनी है कीमत

टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.49 लाख रुपए से लेकर 11.79 लाख रुपये तक होगी. इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में सबसे सस्ती होने के चलते इस कार की जमकर बुकिंग देखने को मिल सकती है. टियागो इलेक्ट्रिक का केबिन काफी हद तक Tiago के ICE एडिशन की तरह है. इसमें लेदर फिनिशिंग स्टीयरिंग व्हील और सीट्स मिलेंगी. ड्राइव मोड सलेक्ट करने के लिए गियर लीवर को रोटरी डायल से बदल दिया गया है और इसमें स्पोर्ट्स मोड भी है.

बैटरी पैक ऑप्शन

ग्राहकों की तमाम जरूरतों को देखते हुए कंपनी टियागो ईवी को दो बैटरी पैक के साथ उतारा है. टियागो ईवी को IP67 रेटेड बैटरी पैक और 24kWh बैटरी पैक सहित कई चार्जिंग ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि 24kWh बैटरी पैक के साथ टियागो ईवी की रेंज 315 किलोमीटर होगी. टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी 19.2kWh के बैटरी पैक के साथ भी पेश किया है. इस बैटरी पैक के साथ कार की रेंज 250 किलोमीटर बताई गई है. कंपनी ने कहा कि मोटर और बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आएगी.

चार्ज करने में कितना समय लगेगा?

कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और इनसाइट्स के आधार 24kWh बैटरी पैक के वैरिएंट को प्रोडक्शन के मोर्चे पर प्राथमिकता दी गई है. दोनों ही बैटरी पैक फास्ट चार्जिंग में सक्षम हैं. इन्हें DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल कर करीब 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. इसमें हिल स्टार्ट और डिसेंट असिस्ट, टीपीएमएस, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ मल्टी-मोड रीजेन फीचर भी ऑफर किया जा रहा है.

मिलते हैं कई चार्जिंग ऑप्शन

टाटा टियागो ईवी सेगमेंट में भारत की पहली हैचबैक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बन गई है. टियागो ईवी में चार चार्जिंग ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 15A सॉकेट, 3.2 kw AC चार्जर, 7.2 kw AC चार्जर और DC फास्ट चार्जर ऑप्शन शामिल हैं. टाटा ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी को 7 वैरिएंट में लॉन्च किया है. ये अलग-अलग बैटरी और चार्जिंग ऑप्शन के साथ आएगी. कंपनी ने कहा है कि समय, तारीख के साथ-साथ वैरिएंट और चुने गए रंग से से टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी की तरीख तय होगी.

 

खरदीने में कितना किफ़ायती

इस गाड़ी की बुकिंग आप मात्र 21 हज़ार से नज़दीकी शोरूम में कर सकते हैं. FAME सब्सिडी को मिला कर सस्ते आसान emi कई बैंक के तरफ़ से उपलब्ध हैं. गाड़ी 7 साल के लम्बे लोन के लिए बहुत कम DOWNPAYMENT के साथ मात्र 6 हज़ार के EMI पर उपलब्ध हो जाएगी.

ShareTweetSendShare
Previous Post

क़तर के बाद अब कुवैत में भी BAN हो चुका है यह भारतीय फूड आइटम, देखिए नया अपडेट

Next Post

अधिकारियों ने बिजली काटने की धमकी दी और खाते से 2 लाख रुपए उड़ा ले गए, स्थिति से बचने के लिए आप ऐसे रहें तैयार

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Visa Rules: सऊदी ने UAE की कंपनियों पर कसी नकेल, वीज़ा मिलना हुआ मुश्किल

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित कंपनियों के लिए अपने वीज़ा नियमों में सख्ती शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम इसलिए...

Read moreDetails

Saudi Market Update: सऊदी अरब ने शेयर बाज़ार में बदला बड़ा नियम, अब विदेशी भी सीधे लगा सकेंगे पैसा

फ़रवरी 3, 2026

Saudi Arabia का सीरिया में बड़ा धमाका, अब अपनी एयरलाइन और एयरपोर्ट चलाएगी सऊदी कंपनियां

फ़रवरी 3, 2026

UAE Weather Update: मौसम विभाग ने दी जानकारी, हफ्ते के बीच में बारिश और कोहरे की संभावना, समुद्र में रहेगी हलचल

फ़रवरी 3, 2026
Next Post

अधिकारियों ने बिजली काटने की धमकी दी और खाते से 2 लाख रुपए उड़ा ले गए, स्थिति से बचने के लिए आप ऐसे रहें तैयार

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906