Top 3 Upcoming Cars जो अगस्त 2023 में लॉन्च होगी, वोल्वो C40 रिचार्ज, सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस जैसी गाड़ियां है शामिल
Top 3 Upcoming Cars: जुलाई 2023 का महीना खत्म होने वाला है।और अगस्त का महीना जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस महीने में इंडियन कार मार्केट में टॉप तीन ऐसी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है, जिसके लॉन्च का सभी को इंतजार है।
Top 3 Upcoming Cars जो अगस्त 2023 में लॉन्च होगी
1. टाटा पंच CNG
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स कंपनी की टाटा पंच का CNG वर्जन है, यह गाड़ी इंडियन कार मार्केट में अगस्त 2023 वाले महीनों में लॉन्च होगी, यह गाड़ी ₹50,000 से लेकर ₹70,000 ज्यादा महंगी हो सकती है नॉर्मल टाटा पंच से।
2. सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस
सिट्रोएन कंपनी की C3 Aircoss मिड-साइज SUV अगस्त में इंडियन कार मार्केट में लॉन्च होंगी और यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस को कड़ी टक्कर देगी और यह अपकमिंग गाड़ी C3 हैचबैक पर बेस्ड होगी।
3. वोल्वो C40 रिचार्ज
वोल्वो कंपनी के यह इलेक्ट्रिक गाड़ी इंडियन कार मार्केट में कंपनी की तरफ से 14 जून 2023 अनवील की गई थी और इस गाड़ी की चार्जिंग रेंज 530 किलोमीटर है यह इलेक्ट्रिक गाड़ी इंडियन कार मार्केट में अगस्त 2023 वाले महीनों में लॉन्च की जाएगी।





