अबू धाबी : Abu Dhabi Police app के जरिए मिलेगा खराब मौसम और यातायात में देरी का अलर्ट
खराब मौसम और ट्रैफिक जाम के बारे में आगाह करेगा
शनिवार को अबू धाबी गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ट्वीट कर बताया कि Abu Dhabi Police app वाहन चालकों को खराब मौसम और ट्रैफिक जाम के बारे में आगाह करेगा। इससे निवासियों और प्रवासियों को सहूलियत होगी साथ ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान किया जा सकेगा।
notifications चालू करना होगा
फॉग, भारी बारिश, टूटी सड़क और यातायात में देरी जैसी मुसीबतों का आपको पहले ही पता मिल जाएगा। जिसके बाद आप परिस्थिति के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। ‘urgent alert feature’ का लाभ उठाने के लिए आपको notifications
चालू करना होगा।



