KUWAIT : जल्द ही लागू किया जाएगा नया गाइडलाईन, बढ़ाया जायेगा नया जुर्माना
कुवैत में यातायात नियमों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं जिसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से वाहन चलाता है तो उसे पर भारी जल माना जाता है। Major General Yusuf Al Khadda के द्वारा दी गई घोषणा के अनुसार नए ड्राफ्ट पर रिव्यू किया जा रहा है और जल्द ही इसे फाइनल अनुमति मिल जाएगी।

नए नियम में बढ़ाया जाएगा जुर्माना
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नए नियम के लागू हो जाने के बाद यातायात जुर्माना में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वाहन चलाते समय अगर कोई व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है तो उस पर KD 5 से लेकर KD 75 का जुर्माना लगाया जाएगा। लापरवाही से वाहन चलाता है तो उसपर KD 30 से लेकर KD 150 का जुर्माना लगाया जाएगा।
तेज गति बढ़ाने के आरोप में KD 70 से लेकर KD 150 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए पहले KD 20 से लेकर KD 50 का जुर्माना लगाया जा रहा था। यह कहा गया है कि अभी को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है अगर कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।





