• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 4, 2025
in India, Kuwait, Saudi
0
सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

0
SHARES
44
VIEWS

सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

Vandana Upadhyay · जुलाई 4, 2025

हज़ारीबाग ज़िले के बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित जोबर पंचायत के बनखार्रो गांव के एक प्रवासी मजदूर धनंजय महतो की मौत सऊदी अरब में 24 मई 2025 को हो गई थी। जबकि 15 जून को दूसरे प्रवासी रामेश्वर महतो ने कुवैत के एक अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। दोनों ही मृतकों के परिजन शव वापस लाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

ये मामला सामने आने के बाद  झारखंड सरकार का श्रम विभाग विदेश मंत्रालय के अधीन आने वाले लेबर सेल प्रोटेक्टर ऑफ़ इमिग्रेंट के संपर्क में है। इसके साथ ही राज्य का श्रम विभाग सऊदी अरब और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क में है। जल्द ही शवों की उनके पैतृक गांव पहुंचे की उम्मीद है।

इस मामले पर हज़ारीबाग जिला उपायुक्त (ज़िलाधिकारी) शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि देरी को देख कर मैंने भारतीय दूतावास से दोनों परिवारों का सम्पर्क भारतीय दूतावास के अधिकारी से ख़ुद करवाया। अब एनओसी के लिए आवश्यक दस्तावेज़ भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैसे ही भारतीय दूतावास को एनओसी से सम्बंधित दस्तावेज़ उपलब्ध होंगे वैसे ही दोनों शव पैतृक गांव पहुंच सकेंगे।

मुआवज़े को लेकर उपायुक्त ने बताया कि रामेश्वर महतो के मामले में डेथ क्लेम कुवैत की कोर्ट से तय होगा। जिसके लिए मृतक के परिवार को भारतीय दूतावास के माध्यम से दस्तावेज़ उपलब्ध करवाने होंगे। ये प्रक्रिया एक से दो दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। भारतीय दूतावास के सहयोग से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की पूरी कोशिश की जाएगी।

रामेश्वर महतो के परिवार के मुताबिक़ उन्हें विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रामेश्वर महतो की मौत नेचुरल है। इसलिए  उनके परिवार को चार लाख बयालिस हज़ार नौ सौ चालीस रुपए आईएमसीओ कम्पनी की तरफ से बतौर मुआवज़ा मिलेगा, लेकिन इस रकम में उनका परिवार सहमत नहीं हो रहा है।

वहीं धनंजय महतो की मौत हादसे में हुई है। ऐसे स्थिति में उनको परिवार की तरफ से जब तक एनओसी दस्तावेज़ नहीं मिलेंगे तब तक मुआवज़ा क्लियर नहीं हो पाएगा। लेकिन मुआवज़ा कम्पनी में किए गए जॉब के आधार पर तय होगा।


ShareTweetSendShare
Previous Post

भारतीय नागरिक अब सऊदी में ड्राइवर पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

Next Post

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Israel Flight Update: इजरायल ने खोला अपना हवाई क्षेत्र, खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए शुरू होंगी स्पेशल फ्लाइट्स

by Aanya
मार्च 4, 2026
0

इजरायल सरकार ने 4 मार्च और 5 मार्च 2026 की दरमियानी रात से अपने हवाई क्षेत्र को फिर से खोलने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों...

Read moreDetails

Indian Rupee Record Low: भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिरा, 1 दिरहम के बदले मिलेंगे 25 रुपये से ज्यादा

मार्च 4, 2026

Emaar Properties का बड़ा बयान, दुबई में सभी मॉल और प्रोजेक्ट्स सामान्य रूप से काम कर रहे

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और तेल की कीमतें 13% तक बढ़ीं

मार्च 4, 2026
Next Post
दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906