UAE : 90 दिवसीय VISA के लिए स्पेशल कंडीशन में मिल जायेगी अनुमति, जानिए डिटेल

Lov Singh21 January 20231 min read31 viewsUAE

अब जारी नहीं किया जा रहा है 3 महीने वाला वीजा 

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में अब 3 month visit visas को जारी नहीं किया जाएगा लेकिन कुछ शर्तों के बाद इस नियम में ढील दी गई है। कहा गया है कि अभी फिलहाल पूरे संयुक्त अरब अमीरात में केवल 30 और 60-day visit visas की ही सुविधा दी जा रही है। इनकी कीमत Dh400 और Dh450 के बीच है। करीब Dh900 में वीजा को एक महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है लेकिन इसके बाद एक्जिट करना ही होगा।

बताते चलें कि यह नियम Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs, and Port Security (ICP) के द्वारा लागू किया गया Advanced Visa System के तहत लाया गया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इन शर्तों पर मिलती है छूट

हालांकि, यह भी कहा गया है कि 90-day visas को कुछ शर्तों के आधार पर अभी भी जारी किया जा सकता है। उन्हीं में से एक है medical tourism visa, जिसके आधार पर 90 दिन का वीजा मिल सकता है। लेकिन इसके लिए medical reports, डॉक्टर की appointments, और दूसरे संबंधित डॉक्यूमेंट को प्रस्तुत करना होगा।

वहीं job exploration visa के लिए भी 90 दिन का समय यात्री को दिया जाता है। इसके लिए Ministry of Human Resources and Emiratisation (Mohre) के शर्तों को पूरा करना होगा। बैचलर डिग्री आवश्यक है। वहीं शुल्क की बात करें तो 60-day visa के लिए Dh1,495; 90-day के लिए Dh1,655; और 120-day वीजा के लिए Dh1,815 चुकाना होगा।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment