UAE : 2,655 नए मामले दर्ज किए गए, नियम सख्त, 1,034 मरीज़ ठीक हुए हैं
2,655 नए मामले दर्ज किए गए
शनिवार को UAE Ministry of Health and Prevention ने Covid-19 अपडेट जारी करते हुए बताया कि 2,655 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 1,034 मरीज़ ठीक हुए हैं और तीन संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

बताते चलें कि अब तक संयुक्त अरब अमीरात में कुल 782,866 संक्रमित पाए गए हैं। कुल 752,120 संक्रमित ठीक हुए हैं। साथ ही अब तक कुल 2,173मरीजों की मृत्यु हुई है।



