प्रवेश की अनुमति : संयुक्त अरब अमीरात ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी है।अभी भी केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति।

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दे दी है। समय समय पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है। लेकिन अभी भी केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात जाने की जरूरत कामगारों को है

बताते चलें कि अभी सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात जाने की जरूरत कामगारों को है। भारत में फंसे कामगारों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। बहुत सारे लोगों की वीजा एक्सपायर हो चुके हैं। हालांकि यूएई सरकार के द्वारा वीजा एक्सटेंशन का काम किया गया है लेकिन इसमें बहुत सारी शर्तें रख दी गई हैं। इन्हीं शर्तों के कारण बहुत कम लोगों को इसका फायदा हुआ है।

फिलहाल वीजा एक्सपायर और बाहर में वैक्सीन आदि को लेकर प्रवासियों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। 

भारत में फंसे हुए प्रवासियों की स्थिति पर विचार किया जा रहा है

एक उच्च अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय दूतावास और यूएई अधिकारियों के साथ मिलकर भारत में फंसे हुए प्रवासियों की स्थिति पर विचार किया जा रहा है।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.