Vistara Flight को मिली बम से उड़ानें की धमकी, तुरंत कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
भारत में विमानों को लगातार बम से उड़ानें की धमकी मिल रही है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें विस्तारा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। यह विमान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही थी।

सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी प्लेन में बम होने की धमकी
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस प्लेन में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते हैं तुरंत सभी सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दी गई। तुरंत विमान को लैंड करने का फैसला लिया गया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया था।
बताते चलें कि बुधवार रात करीब 8.20 बजे फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए विमान आ रही थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम होने की धमकी मिली। इस Flight में 134 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। इसके बाद तुरंत विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह 7.45 बजे लैंड कराया गया।





