ओमान में श्रम मंत्रालय के द्वारा एक बयान जारी किया गया है। मंत्री Dr. Mahad bin Saeed Ba’awin के अनुसार मिनिमम नेशनल वेज को अब फिक्स कर जाएगा। यानी कि इससे कम अब किसी की तनख्वाह नहीं होगी।
कितना तय किया गया है मिनिमम नेशनल वेज?
बताते चलें कि मिनिमम नेशनल वेज अब OMR400 तय कर दिया गया है जो कि पहले OMR325 था। एक लोकल रेडियो स्टेशन के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी वह कहा कि अब मिनिमम नेशनल वेज को बढ़ा दिया गया है। मिनिमन नेशनल वेज अब 400 ओमानी रियाल तय करने पर विचार किया जा रहा है। कहा गया है कि यह प्रपोजल Financial and Economic Committee, the Council of Ministers और संबंधित स्टेकहोल्डर्स के द्वारा इसपर गहनता से विचार किया जाएगा।
इस बात की जानकारी पिछले महीने ‘Together we Progress’ forum में जारी की गई थी। फोरम का कहना है कि अभी फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है। अभी फिलहाल बिना किसी क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए RO325 को मिनिमम वेज तय किया गया है।