फर्जी Passport पर मस्कट जा रही महिलाओं को किया गया गिरफ्तार, Airport पर इमीग्रेशन टीम ने रोका
भारत में Shamshabad के Rajiv Gandhi International Airport से फर्जी दस्तावेज के साथ यात्रा की कोशिश कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में पांच महिलाएं शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को बुधवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की कोई महिलाओं की उम्र 25 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक है।

ओमान के मस्कट जाने की फिराक में थी महिलाएं
एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि गिरफ्तार की गई पांच महिलाएं आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और एक व्यक्ति यूपी का रहने वाला है। इन सभी आरोपियों को इमीग्रेशन क्लियरेंस के दौरान immigration अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस बताया कि यह सारी महिलाएं ओमान के मस्कट जाने की प्लानिंग कर रही थी और वह व्यक्ति Ras Al Khaimah, UAE जाने की प्लानिंग कर रहा था। इनके पासपोर्ट से कुछ पेज गायब थे। इनके डेट ऑफ बर्थ भी गलत था। पुलिस अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि इन्हें विदेश में तस्करी किया जा रहा था। जहां इन्हें बेहद ही कम सैलरी पर काम कराया जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है।





