सऊदी में एक प्रवासी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर साइबर क्राइम का आरोप लगा है। इसके साथ ही उस पर हेल्थ केयर प्रैक्टिस के नियमों के उल्लंघन का आरोपी लगा है। मंत्रालय ने कहा है कि आरोपियों को गिरफ्तार पर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा था प्रतिबंधित पोस्ट
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डॉक्टर सोशल मीडिया पर ऑफेंसिव और अनप्रोफेशनल कंटेंट शेयर कर रहा था। मंत्रालय ने भी साफ-साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गलती करता है तो पर कोई भी गलती नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। आरोपी के द्वारा जो भी कंटेंट शेयर किया गया है उसके हिसाब से वह मरीज का अपमान करते हुए दिख रहा है।
आरोपी को अपने प्रोफेशन की गरिमा का उल्लंघन करना सही नहीं है। मंत्रालय ने सभी निवासियों और प्रवासियों से अपील की है कि अगर कहीं पर भी इस तरह की हरकत करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।