कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है जिसके बाद अलग-अलग इलाकों में जांच तेज कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों के द्वारा हाल ही में की गई जांच अभियान के दौरान 400 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
419 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी फ्रॉड वीजा पर कुवैत में थे और उन्होंने अवैध काम भी शुरू कर दिया था। उन पर लेबर से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अधिकारियों के द्वारा यह जांच अभियान 8 अप्रैल 2025 को किया गया था। 6 से 8 अप्रैल के बीच किए गए इस जांच में इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह की जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे और आरोपियों पर गिरफ्तारी की जाएगी ताकि Kuwait में वीजा एक्सपायर होने के बाद भी ओवर स्टे करने वाले आरोपियों का पता लगाया जा सके।