5 यात्रियों को किया गया है गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अवैध तस्करी करने वाले 5 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। IGI के कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सऊदी के जेद्दाह से भारत आए थे।

सऊदी के जेद्दाह से भारत आए थे आरोपी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी सऊदी के जेद्दाह से भारत आए थे। उनके पास 1008 grams का सोना बरामद किया गया है। आरोपियों के पास बरामद किए गए इस सोने की कीमत 60 लाख रुपए है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बताते चलें कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार काम करते हैं। आरोपी उन्हें अपनी जाल में फंसाकर तस्करी का काम कराते हैं। कई आरोपियों को इस तरह के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। प्रवासियों को इस तरह की जालसाजी से बचकर रहना चाहिए। थोड़े पैसों के लालच में खुद को नहीं बेचना चाहिए।

https://x.com/AirportGenCus/status/1756691393198588139?t=jUCjkFx2I-wrOhwB_ofLiQ&s=08

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment