• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
बुधवार, अप्रैल 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

8 प्रतिशत का ब्याज दे रही हैं सरकारी डिपाजिट स्कीम. 29 जून से नया रेट हुआ लागू. वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Lov Singh by Lov Singh
जून 29, 2024
in Finance, India
0
0
SHARES
34
VIEWS

8 प्रतिशत का ब्याज दे रही हैं सरकारी डिपाजिट स्कीम. 29 जून से नया रेट हुआ लागू. वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Lov Singh · जून 29, 2024

पोस्ट ऑफिस और सरकार समर्थित कुछ बचत योजनाओं में बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। इसलिए नेशनल सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट जैसी योजनाएँ ग्राहकों द्वारा पसंद की जाती हैं। 29 जून को सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इन योजनाओं की ब्याज दरों को लेकर ऐलान किया। हालांकि, इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिर भी इन योजनाओं में अब भी बेहतर ब्याज मिल रहा है।

 

वित्त मंत्रालय का नोटिफिकेशन

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने नोटिफिकेशन में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक) के लिए विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें पहली तिमाही के लिए अधिसूचित दरों के समान ही रहेंगी।’’


विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: पोस्ट ऑफिस में फिक्सड डिपॉजिट स्कीम को पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कहा जाता है। यह 1, 2, 3 और 5 साल के लिए होती है। मौजूदा समय में 5 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज मिलता है। वहीं, एक साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.9%, 2 साल के लिए 7% और तीन साल के लिए 7.1% ब्याज मिलता है।

 

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट: इस स्कीम में ग्राहकों को 6.7% ब्याज मिलता है। इस स्कीम में ग्राहक मासिक किस्तों में पैसा जमा करते हैं।

 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम: यह योजना 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए है, जिसमें 8.2% का ब्याज मिल रहा है। इसमें सालाना न्यूनतम 1,000 रुपये से 30,00,000 रुपये तक का अधिकतम निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।

 

मंथली इनकम अकाउंट स्कीम: इस योजना में 7.4% की दर से ब्याज मिलता है। यह अकाउंट 1000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। व्यक्तिगत खाते में 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये लगाए जा सकते हैं।

 

पीपीएफ और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट: पीपीएफ पर इस समय 7.1% ब्याज मिल रहा है, जबकि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7% ब्याज मिलता है। इन योजनाओं में निवेश करने पर टैक्स छूट भी मिलती है।

 

किसान विकास पत्र: इस योजना पर फिलहाल 7.5% का ब्याज मिल रहा है। केवीपी का लॉक इन पीरियड दो साल छह महीने है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 10 साल है।

 

सुकन्या समृद्धि योजना: यह योजना बेटियों के लिए खास है, जिसमें 8.2% ब्याज मिल रहा है। बेटी का जन्म होने के बाद इस योजना में अकाउंट खोला जा सकता है। 250 रुपये में निवेश की शुरुआत की जा सकती है। बेटी की उम्र 18 साल होने के बाद उसकी हायर एजुकेशन के लिए खाते से 50% तक की राशि निकाल सकते हैं, जबकि बाकी पैसा लड़की के विवाह के समय निकाल सकते हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Jio ने ख़त्म किया 5G Unlimited वाला सिस्टम. कई सस्ते प्लान भी बंद. पुराना टैरिफ़ केवल 3 जुलाई तक रहेगा लागू.

Next Post

दिल्ली के बाद एक और International Airport पर हुआ दुर्घटना, भारी बारिश के बीच गिरा कैनोपी

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Uncategorised

इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 4000 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, 10 हजार आतंकी ठिकानों के तबाह होने का दावा

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 1, 2026
0

इजरायल और अमेरिका की सेनाओं ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। IDF के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक महीने से...

Read moreDetails

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, फ्यूल डिपो में लगी भयंकर आग, यात्रा करने वालों की बढ़ी चिंता

अप्रैल 1, 2026

अमेरिका और ईरान तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का पुराना भाषण चर्चा में, मिसाइल हमले के बाद की थी बड़ी घोषणाएं

अप्रैल 1, 2026

ट्रंप का बड़ा बयान, 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर हमले रोकेगा अमेरिका, किसी समझौते की ज़रूरत नहीं

अप्रैल 1, 2026
Next Post

दिल्ली के बाद एक और International Airport पर हुआ दुर्घटना, भारी बारिश के बीच गिरा कैनोपी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906