• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

मात्र 90 मिनट में अब दिल्ली से करनाल का सफर होगा तय, नमो भारत हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़े जायेंगे ये शहर

90 मिनट में अब दिल्ली से करनाल का सफर होगा तय

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 10, 2025
in India
0
मात्र 90 मिनट में अब दिल्ली से करनाल का सफर होगा तय, नमो भारत हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़े जायेंगे ये शहर

मात्र 90 मिनट में अब दिल्ली से करनाल का सफर होगा तय, नमो भारत हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़े जायेंगे ये शहर

0
SHARES
39
VIEWS

मात्र 90 मिनट में अब दिल्ली से करनाल का सफर होगा तय, नमो भारत हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़े जायेंगे ये शहर

Vandana Upadhyay · जून 10, 2025

Namo Bharat Train: अब करनाल से दिल्ली का सफर और भी कम समय में तय होगा. 90 मिनट के भीतर अब नमो भारत के जरिए आप करनाल से दिल्ली पहुंच सकेंगे. इसके लिए पानीपत, सोनीपत के रास्ते हाई-स्पीड कॉरिडोर के साथ आवागमन के बदलने की तैयारी जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जीटी रोड के साथ-साथ सोनीपत, पानीपत और करनाल से रेलवे के माध्यम से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS ) का काम जल्द ही शुरु होने वाला है. इसके लिए दिल्ली के सात स्टेशनों की योजना है.

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के बन जाने से आप करनाल मात्र 90 मिनट में, कश्मीरी गेट से मुरथल 30 मिनट में, इंद्रप्रस्थ से सोनीपत मात्र 35 मिनट में और कश्मीरी गेट से पानीपत एक घंटे में पहुंच जायेंगे.

 


Namo Bharat Train: हरियाणा के इन शहरों को जोड़ा जाएगा 

आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन को 180 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है. ये ट्रेन अधिकतम 160 किमी/घंटा की ऑपरेशनल स्पीड से चलेंगी. ये ट्रेनें दिल्ली और हरियाणा के बड़े शहरी केंद्रों को आपस में तेज़ी से जोड़ेंगी.

 ये रूट इन  जगहों से होकर गुजरेगा-

  • सोनीपत एजुकेशन सिटी

  • कुंडली

  • बढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया

  • पानीपत शहर

  • IOCL रिफाइनरी

  • करनाल

गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में प्रमुख उद्योग और शैक्षणिक संस्थान हैं.  लाखों लोग हर दिन दिल्ली-एनसीआर से इन जगहों के बीच यात्रा करते हैं. इन लोगों के लिए ये ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि नमो भारत ट्रेनें औसतन 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, भले ही बीच-बीच में कई स्टॉप हों, फिर भी यह ट्रेन बाकी सभी मौजूदा साधनों की तुलना में काफी कम समय में दूरी तय करेगी.

 इससे इन लोगों को होगा फायदा

  • कामकाजी लोग (Working Professionals)
  • मज़दूर और इंडस्ट्रियल वर्कर्स

  • शहरों के बीच रोज़ आने-जाने वाले यात्री (Inter-city Travellers)

  • विद्यार्थी (Students)

नमो भारत ट्रेन के संचालन से मिलेंगे ये फायदें

  • तेज और बिना रुकावट कनेक्टिविटी

  • संतुलित और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा

  • लोग अपने पसंदीदा शहरों में काम कर पाएंगे, लेकिन अपने गांव या छोटे शहरों में रह भी सकेंगे

  • यह सिस्टम पर्यावरण को भी साफ रखने में मदद करेगा (decarbonisation)

दिल्ली के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन 

दिल्ली–पानीपत–करनाल कॉरिडोर कुल 136 किलोमीटर लंबा है. इसमें से लगभग 100 किलोमीटर हरियाणा में और बाकी दिल्ली में आएगा. इस रूट पर 18 स्टेशन होंगे, जिनमें से 7 दिल्ली में होंगे. दो डिपो (ट्रेन यार्ड) होंगे — एक मुरथल और एक गांजबड़ में होगा.

 दिल्ली के स्टेशन-

  • सराय काले खां

  • इंद्रप्रस्थ

  • कश्मीरी गेट

  • झरोड़ा कलां

  • भलस्वा चौक

  • अलीपुर

  • नरेला

ShareTweetSendShare
Previous Post

दो महीने के भीतर भारत में शुरु हो जाएगी स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस

Next Post

दिल्लीवासियों को अब भंयकर जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली के इन इलाकों में आधुनिक टनल का होगा निर्माण

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post
दिल्लीवासियों को अब भंयकर जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली के इन इलाकों में आधुनिक टनल का होगा निर्माण

दिल्लीवासियों को अब भंयकर जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली के इन इलाकों में आधुनिक टनल का होगा निर्माण

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906