Phuket, Thailand से नई दिल्ली के लिए यात्रा को तैयार यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 16 नवंबर की है जब रात में विमान 100 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को 80 घंटे से भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

80 घंटे से भी अधिक समय के लिए करना पड़ा परेशानी का सामना
Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को करीब 80 घंटे तक एयरपोर्ट में ही फंसे रहना पड़ा। विमान में पहले 6 घंटे की देरी हुई थी जिसके बाद यात्रियों को प्लेन से उतार दिया गया। यात्रियों को फिर विमान से भेजा गया लेकिन करीब 2 घंटे के बाद वह फिर तकनीकी खराबी के कारण Phuket में लौट आई। इसके बाद यात्री एयरपोर्ट पर 80 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।
एक यात्री ने इस बात की जानकारी दीजिए और इंडिया की तरफ से इस मामले में किसी तरह का अपडेट नहीं दिया गया है और न ही भारतीय दूतावास के द्वारा किसी तरह की मदद मिल पा रहा है। 100 से अधिक यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं।




