IANS ने बताया की. 

रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में अपनी जीवन लीला समाप्त करने से कुछ घंटे पहले, भोजपुरी अभिनेत्री #AkankshaDubey इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और उन्हें फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया। आकांक्षा दुबे की कथित तौर पर 25 साल की उम्र में आत्महत्या से मृत्यु हो गई।

प्रेम प्रसंग और फैंस के बीच फेमस थी जोड़ी

बता दें, आकांक्षा दूबे पिछले काफी समय से भोजपुरी अभिनेता समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं. आए दिन दोनों अपने प्यार भरे वीडियोज़ और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा किया करते थे. दोनों का प्यार भी जगजाहिर था जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता था. बहरहाल इस दुखद खबर से ना केवल आकांक्षा दूबे बल्कि समर सिंह के फैंस के बीच भी शोक पसर गया है.

 

जीवन समाप्त करने के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।‘ गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। इस गाने के वीडियो पर महज 5 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment