SAUDI : लैंड बॉर्डर एरिया क्रॉस करने पर सख्त नियम, 30 महीने की जेल और SR25,000 का जुर्माना तय

Satyam Kumari22 January 20241 min read3 viewsSaudi

लैंड ट्रिप सहित सभी हाइकर्स के लिए जारी किया गया अलर्ट

सऊदी में लैंड ट्रिप सहित सभी हाइकर्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है। General Directorate of Border Guards के द्वारा नागरिकों सहित प्रवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में यह जानकारी देती है कि हाइकिंग या ट्रिप के समय लोगों को कभी भी बॉर्डर इलाकों में नहीं जाना चाहिए।

अगर कोई ऐसा करता है तो यह बॉर्डर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होगा और उसे कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसी स्थिति में सावधानी बरतनी जरूरी है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

लगाया जाएगा भारी जुर्माना और जेल की सजा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंधित लैंड बॉर्डर एरिया के अंदर चला जाता है तो उसपर Border Security Law के तहत सजा दी जाएगी। आरोपी को 30 महीने तक की जेल और SR25,000 का या दोनों की सजा हो सकती है। अपनी सुरक्षा के लिए इन इलाकों में प्रवेश की गलती न करें।

 

Share:

Comments

Leave a comment