सऊदी में इंजीनियरिंग प्रोफेशन पर 25% सऊदीकरण, जल्द ही 21 जुलाई 2024 से हो जाएगा लागू

Satyam Kumari22 January 20241 min read29 viewsSaudi

सऊदीकरण की प्रक्रिया जारी

सऊदी में सऊदीकरण की प्रक्रिया जारी है। Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Ministry of Municipal and Rural Affairs and Housing के साथ मिलकर प्राईवेट सेक्टर engineering professions में 25% सऊदीकरण का फैसला लिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जुलाई से लागू हो जाएगा यह नियम

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि यह नियम 21 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। सभी प्राइवेट सेक्टर संस्थानों में यह नियम लागू हो जाएगा। यह नियम उन सभी प्राइवेट सेक्टर संस्थानों में लागू होगा जिनमें इंजीनियरिंग प्रोफेशन में 5 कर्मचारियों को काम पर रखा है।

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि सऊदी में महिला और पुरुष नागरिकों को प्रोडक्टिव जॉब का ऑफर दिया जायेगा। कहा गया है कि human resources and social development system की मदद से सूटेबल और सपोर्टिंग ट्रेनिंग दी जाएगी।

क्या है सऊदीकरण?

सऊदीकरण की बात करें तो यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसकी मदद से नौकरी का एक निश्चित भाग केवल सऊदी नागरिकों को नौकरी दी जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment