• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शुक्रवार, फ़रवरी 6, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत में भीषण हादसा, बिहार में लगी आग, 9 बच्चे SPOT पर ख़त्म, CM नीतीश ने शोक बताया, 4 लाख देने की घोषणा

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 31, 2021
in India
0
0
SHARES
12
VIEWS

भारत में भीषण हादसा, बिहार में लगी आग, 9 बच्चे SPOT पर ख़त्म, CM नीतीश ने शोक बताया, 4 लाख देने की घोषणा

Lov Singh · मार्च 31, 2021

बिहार से दिल दहलाने वाली खबरें आई है। यहां आग में झुलसने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। आग लगने की ये घटना राज्य में दो जगहों पर हुई है। अररिया और भागलुर जिले में ये घटनाएं घटी हैं। पुलिस के मुताबिक, अररिया जिले के कवैया गांव के वार्ड नंबर 6 में आग लगी जिसकी चपेट में 6 बच्चे आ गए और उनकी झुलसकर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना भागलपुर जिले के परशुरामपुर गांव की है। यहां तीन बच्चों की मौत हुई है।

 

बताया जा रहा है कि अररिया जिले के कवैरया गांव में मंगलवार की दोपहर आग जलाकर गेहूं की बाली सेंक रहे थे। वहीं पर मवेशियों का सूखा चारा रखा हुआ था। इसी दौरान आग की एक चिंगारी से सूखे चारे में आग लग गई और सभी मासूम बच्चे इसी आग में घिर गए। बच्चे कुछ समझ पाते तब तक इन्हें आग ने अपनी चपेट में ले लिया और इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस क्रम में बच्चों की चीख सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतकों की उम्र 2 से 5 साल बताई जा रही है। थाना प्रभारी एजाज हफीज के मुताबिक मृतकों की पहचान अफसर (5), गुलनाज (2), दिलाबर (4), बरकस (3), अली हसन (4) और खुशनेहा (3) के रूप में हुई है।


वहीं दूसरी घटना भागलपुर जिले के परशुरामपुर गांव की है। यहां तीन बच्चों की आग में झुसलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात खाना बनाने के दौरान घर में आग लग गई जिसमें तीन बच्चे झुलस गए। वहीं, दंपत्ति भी आग की चपेट में आ गए। खबरों के मुताबिक, दंपत्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

दो अलग-अलग घटनाओं में 9 बच्चों की दुखद मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है। पीड़ित परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ‘घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं।’ साथ ही उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने की बात कही है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

भारत के इन रूट की फ़्लाइट सेवा बंद, DGCA ने जारी किया बंद रूट का लिस्ट,

Next Post

Al Houthis के द्वारा जाली Saudi riyals फैलाया जा रहा है, जांच पड़ताल के बाद ही करें नोटों का लेन-देन

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

Dubai में भारतीय प्रवासी की हार्ट अटैक से मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गई जान

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 6, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक और भारतीय प्रवासी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। दुबई एयरपोर्ट फ्री जोन अथॉरिटी (DAFZA) में...

Read moreDetails

UAE में भारतीय प्रवासी की हार्ट अटैक से मौत, समुदाय का चेयरमैन बनने के 4 दिन बाद तोड़ा दम

फ़रवरी 6, 2026

LuLu Group के यूसुफ अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अबू धाबी चैंबर बोर्ड में फिर हुए शामिल

फ़रवरी 6, 2026

Abu Dhabi Chamber ने LuLu ग्रुप के यूसुफ अली को फिर चुना बोर्ड मेंबर, इकलौते भारतीय को मिली जगह

फ़रवरी 6, 2026
Next Post

Al Houthis के द्वारा जाली Saudi riyals फैलाया जा रहा है, जांच पड़ताल के बाद ही करें नोटों का लेन-देन

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906