जेवर Airport के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी, एडवांस पेमेंट कर फंसे पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Satyam Kumari25 September 20231 min read5 viewsExtra

पीड़ितों को आसानी से शिकार बना रहे हैं साइबर अपराधी

साईबर फ्रॉड के तेजी से बढ़ते मामले चिंता का विषय है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती है जो चौंकाने वाली होती है जिसमें आरोपियों के द्वारा पीड़ित को बड़े ही आसान तरीके से फसा लिया जाता है और फिर लाखों करोड़ों रुपए की ठगी की जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ के डीआईजी के साथ इसी तरह की घटना सामने आई है। आरोपियों ने डीआईजी से जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने का वादा किया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

पीड़ित में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराती हुई कहा है कि 13 सितंबर को यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट से एक प्लॉट के लिए आवेदन किया था जिसके बाद 14 सितंबर को एक व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताकर 25% कीमत एडवांस में ली लिया।

पीड़ित ने प्लॉट के टोटल कीमत की 25 फीसदी रकम यानी कि 1,84,500 रुपये आरोपी के अकाउंट में जमा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बाकी रकम 16 सितंबर तक जमा करने की सलाह दी। 

शक के आधार पर पीड़ित ने मैनेजर से संपर्क किया और उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। आरोपी ने मामले की शिकायत कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment