UAE : इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
शारजाह के इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भयानक आग
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई होगी कि शनिवार को शारजाह के इंडस्ट्रियल इलाके में भयानक आग लग गई। बताया गया है कि industrial area 6 के एक वेयर हाउस में यह आग लग गई है। Sharjah Civil Defence Authority के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस घटना की जानकारी करीब 3.05pm में मिली थी।

देर तक देखा गया घने धुंए का गुब्बार
अधिकारियों के थोड़ा इस बात की जानकारी दी गई कि काफी देर तक घने धुएं का गुब्बार देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही Sharjah Civil Defence की फायर फाईटिन टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश करने लगी।
इस बात का ख्याल रखा जा रहा था कि यह धुवां आसपास के इलाकों में ना फैले। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। धीरे धीरे आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात यह है कि इसमें किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।





