Flight में यात्री के खाने में मिला जिंदा चूहा, तुरंत कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जिनमें फ्लाईट में छोटे मोटे जानकर मिलते हैं। नॉर्वे से भी एक इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें फ्लाइट में जिंदा चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को दूसरी सुविधा प्रदान की गई। यह घटना 18 सितंबर की है। चूहे का मिलना बेहद ही खतरनाक है क्योंकि अगर उसने किसी तार को कुतर दिया तो बड़ी मुश्किल हो सकती है।

यात्री के खाने से निकला था चूहा
इस मामले में यह जानकारी मिली है कि Flight SK4683 ओस्लो से मलागा जा रही थी इसी दौरान एक यात्री के खाने से जिंदा चूहा मिला। चूहा जब विमान में यहां से वहां छलांग लगाने लगा तब तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की तरफ मोड़ दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इससे संबंधित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा गया है कि एक व्यक्ति के बगल में बैठी महिला ने अपने खाने का डिब्बा खोला और फिर उसमें से एक चूहा बाहर निकल आया। लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया।





