सरिया समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम घटें, जल्द घर भेजिए रुपया और कीजिए घर बनाने का सपना पूरा
जल्दी घर भेजिए पैसा
अभी फिलहाल अगर अब घर बनाने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा समय है। मार्च अप्रैल में सरिए का दम बढ़ने के कारण घर बनाने के इच्छुक कामगारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद समय-समय पर सरिए के दाम में बदलाव हुए हैं लेकिन फिर भी वह महंगे ही थे। आइए जानते हैं कि इस समय सरिया खरीदना फायदे का सौदा क्यों रहेगा?

इसलिए हुआ है रेट कम
सबसे पहले यह जान लें कि जब से स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी (Export Duty On Steel) को बढ़ाने का फैसला लिया है तब से घरेलू बाजार में स्टील के दाम में तेजी से गिरावट आई है। दूसरी बात यह है कि पूरा भारत मॉनसून की चपेट में था जिसके कारण कई स्थानों पर निर्माण गतिविधियों को रोकना पड़ा। निर्माण गति में धीमी हो जाने के कारण डिमांड पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
लेकिन अब बढ़ भी सकता है क्योंकि निर्माण कार्य में आएगी तेजी
लेकिन अब फिलहाल धीरे धीरे कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जिसके कारण बीते दो सप्ताह में सरिए का दाम बढ़ने लगा है। हालांकि अभी के दाम जुलाई के मुकाबले कम हैं लेकिन कीमतें कब बढ़ जाए यह कहना मुश्किल है। तो बेहतर है कि इससे पहले कि सरिए का दाम और बढ़ जाए आप तुरंत इसे खरीदकर अपने सपनों का घर बनाएं। आइए जान लेते हैं कि अभी फिलहाल क्या है कीमतें।
यह हैं कीमतें
TMT सरिया 15 जून को गिरकर करीब 65 हजार प्रति टन पर पहुंच गया था लेकिन अभी कम होकर 50 से 55 हजार रुपये प्रति टन रह गया है। वहीं ब्रांडेड सरिया जो कि 1 लाख रुपये प्रति टन के करीब था अब 80-85 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है। हालांकि, अलग अलग शहरों में अलग अलग दाम निर्धारित है, आप अपने सुविधा के अनुसार खरीद सकते हैं। यह रेट कहीं घटा तो कहीं बढ़ा है।




