• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

India Saudi meet : भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक समझौतों और निवेश पर हुई अहम चर्चा

India Saudi meet : भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक समझौतों और निवेश पर हुई अहम चर्चा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 6, 2025
in India, Saudi
0
India Saudi meet : भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक समझौतों और निवेश पर हुई अहम चर्चा

India Saudi meet : भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक समझौतों और निवेश पर हुई अहम चर्चा

0
SHARES
36
VIEWS

India Saudi meet : भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक समझौतों और निवेश पर हुई अहम चर्चा

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 6, 2025

सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल अजाज़ खान ने सऊदी अरब के मंत्री निवेश खालिद अल-फलिह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान निवेश क्षेत्र में सहयोग और विकास के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने लिखा, राजदूत सुहेल अजाज खान ने आज हिज़ एक्सलेंसी इंजीनियर खालिद अल-फलिह, सऊदी अरब के निवेश मंत्री से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच निवेश और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। राजदूत ने सऊदी अरब में अपने व्यवसाय स्थापित करने वाले भारतीय कंपनियों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया।”

वहीं सऊदी निवेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि मंत्री खालिद अल-फलिह ने भारतीय राजदूत को मंत्रालय में स्वागत किया। दोनों ने निवेश क्षेत्र में आपसी हित, विकास के अवसर और रणनीतिक सहयोग के रास्ते पर विचार-विमर्श किया।


भारत सऊदी का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार 

भारत और सऊदी के बीच के बहुत ही घनिष्ठ और दोस्ताना संबंध रहे हैं। दोनों देश सदियों से एक दूसरे के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से  जुड़े हुए हैं। स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल (SPC) के अंतर्गत राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग समिति और अर्थव्यवस्था और निवेश समिति दो उप संघ हैं।

MEA की रिपोर्ट के अनुसार,  भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वहीं सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।  आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 52.76 अरब अमेरिकी डॉलर था। जबकि इस दौरान भारत का सऊदी अरब से आयात 23.47% बढ़कर 42.03 अरब डॉलर हुआ और भारत का सऊदी अरब को निर्यात 22.48% बढ़कर 10.72 अरब डॉलर पहुंचा। कुल व्यापार भारत के कुल व्यापार का 4.53% था।

भारत और सऊदी के बीच लगातार बढ़ता व्यापारिक सहयोग

भारत और सऊदी के रिश्तों में लगातार सुधार होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापारिक सहयोग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्तमान में सऊदी अरब का भारत में प्रत्यक्ष निवेश मार्च 2022 तक 3.15 अरब डॉलर है। प्रमुख सऊदी निवेश समूहों में ARAMCO, SABIC, ZAMIL, E-holidays, और Al Batterjee Group शामिल हैं। इसके अतिरिक्त PIF ने कई भारतीय स्टार्टअप्स में लगभग 4.6 अरब डॉलर का निवेश  SoftBank के ‘Vision Fund’ के माध्यम से किया है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी ने पाकिस्तान के कटोरे में डाले खैरात के कुछ टुकड़े जिससे पलट सकती है 30 लाख पाकिस्तानियों की किस्मत

Next Post

ओमान में विदेशी कंपनियों के लिए नए रोजगार नियम हुए लागू, ओमानी नागरिकों को नौकरी पर रखना हुआ अनिवार्य

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Bahrain

UAE और Bahrain ने शुरू की नई सेवा, अब एयरपोर्ट पर नहीं होगा एराइवल चेक, सीधे निकलेंगे यात्री

by Aanya
फ़रवरी 16, 2026
0

United Arab Emirates (UAE) और बहरीन के बीच हवाई सफर करने वाले नागरिकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। सोमवार, 16 फरवरी 2026 से दोनों देशों...

Read moreDetails

Saudi Arabia ने मस्जिदों में जगह रोकने पर लगाई पाबंदी, इमामों को दिया सामान हटाने का आदेश

फ़रवरी 16, 2026

Saudi Arabia Transport Rules: सऊदी में बिना लाइसेंस पैसेंजर बैठाने पर लगेगा 2600 रियाल का जुर्माना, ड्राफ्ट तैयार

फ़रवरी 16, 2026

सऊदी अरब में बन रहा 540 करोड़ रियाल का अनोखा आर्ट सेंटर, हवा में लटके थिएटर का मिलेगा मज़ा

फ़रवरी 16, 2026
Next Post
ओमान में विदेशी कंपनियों के लिए नए रोजगार नियम हुए लागू, ओमानी नागरिकों को नौकरी पर रखना हुआ अनिवार्य

ओमान में विदेशी कंपनियों के लिए नए रोजगार नियम हुए लागू, ओमानी नागरिकों को नौकरी पर रखना हुआ अनिवार्य

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906