मुंबई जाने वाली विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Rajkot airport से मुंबई की तरफ जाने वाले प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। IndiGo Airlines flight Rajkot एयरपोर्ट से Mumbai जाने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह घटना शुक्रवार रात की है जब तकनीकी खराबी के कारण राजकोट एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

बताते चलें कि IndiGo Airlines flight IGO 5222 ने मुंबई जाने के लिए 8:20 pm से रवाना हुई थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते हैं तुरंत विमान को लैंड करने की सलाह दी गई जिसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

बताते चलें कि इससे विमान में 175 यात्री सवार थे। टेक ऑफ के बाद तकनीकी खराबी शुरू हो गई जिसके कारण यात्रियों में खलबली मच गई। इसके बाद तुरंत विमान को लैंड कराया गया और यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से मुंबई पहुंचाया गया।

 

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at [email protected] with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.