Mahindra XUV300 की कीमत ₹67,000 तक बढ़ी, सबसे ज्यादा इस वैरिएंट में बढ़ी है कीमत
Mahindra XUV300: महिंद्रा कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV XUV300 की कीमत बढ़ा दी हैं और रिसेंटली कंपनी ने इंडियन कार मार्केट में इस गाड़ी के 2 नए एंट्री लेवल वेरिएंट को लॉन्च भी किया है, टर्बो स्पोर्ट और नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन अब नए वेरिएंट के साथ इस गाड़ी में ऑफर किए जाते हैं।
Mahindra XUV300: इस वेरिएंट पर इतनी बढ़ी है कीमत
कंपनी की इस SUV गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹23,501 तक कीमत बढ़ी है और वहीं डीजल वेरिएंट पर ₹60,000 तक कीमत बढ़ी है और टर्बो स्पोर्ट वेरिएंट पर भी ₹22,400 तक कीमत बढ़ी है।
XUV300 की कीमत ₹7.99 लाख से
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹14.59 लाख से शुरू होती है और इस गाड़ी में 1197 से लेकर 1497 सीसी का इंजन दिया गया है और इस गाड़ी को ग्लोबल एनकैप में फाइव स्टार की सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल फ्यूल टाइप में ऑफर की जाती है।
सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग
यह गाड़ी फाइव सीटर सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती है और इस गाड़ी में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है, गाड़ी में जो नोटेबल फीचर्स हैं उनमें हिल होल्ड कंट्रोल, सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 8 तरह से एडजेस्टेबल फ्रंट सीट और ऑटोमैटिक डुअल ज़ोन AC जैसे फीचर्स मिलते हैं।





