बेगूसराय में मिला करोड़ों का सांप

बेगूसराय में एक अजीब घटना घटी है। यहां पर ऐसा सांप मिला है जिसे जज के सामने प्रस्तुत होना पड़ा। बीते बुधवार को जिले के बरौनी के निगा के ग्रामीण रंजीत दास के खेत में यह दुर्लभ सांप देखा गया था। लोगों ने जब इस सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि सामान्य सांप बिल्कुल नहीं था।

यह रेड सैंड बोआ सांप है जिसके दो मुंह हैं

बताते चलें कि यह रेड सैंड बोआ सांप है जिसके दो मुंह हैं। विशेष और दुर्लभ प्रजाति का सांप है जिसकी कीमत 2 लाख से 2 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। जब सांप दिखा तो उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया गया है।

जज के सामने हुआ प्रस्तुत 

फिर जब सांप को जज के सामने प्रस्तुत किया गया तो उन्होंने वन कर्मियों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। सांप को पटना के संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क भेजा दिया गया है। इस तरह के सांप की डिमांड तस्करों में अधिक रहती है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.