Saudi ने लिया बड़ा फ़ैसला. अब हज करने जाने वालों पर लगाया एक और बड़ा प्रतिबंध. मिला गैस तो नहीं होगी एंट्री
सऊदी में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से हज तीर्थ यात्रियों के कैंप में गैस सिलेंडर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सऊदी सिविल डिफेंस अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
बताते चलें कि General Directorate of Civil Defence के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी तरह के आकार और प्रकार के liquified gas cylinders के एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है।

तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के लिए लगाया गया है प्रतिबंध
इन तीर्थ स्थल के कैंप या सरकारी प्राइवेट संस्थानों में भी गैस सिलेंडर पर पाबंदी लगा दी गई है। शुक्रवार सुबह से ही यह नियम लागू कर दिया गया है। दुनिया भर से करीब 2 million तीर्थ यात्री हज के लिए सऊदी पहुंचने वाले हैं। इस दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो अधिकारियों के द्वारा इस बात का ख्याल रखा जा रहा है।





