UAE : Sheikh Mohammed Bin Rashid Road पर न्यूनतम स्पीड लिमिट को लेकर अलर्ट जारी, उल्लंघन पर Dh400 का जुर्माना
मिनिमम स्पीड को लेकर जारी किया गया अलर्ट
संयुक्त अरब अमीरात में रोड पर मिनिमम स्पीड को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि Sheikh Mohammed Bin Rashid Road पर 120 km/h की मिनिमम स्पीड को लागू कर दिया गया है। अबू धाबी पुलिस ने इस बात की जानकारी दी गई है कि सोमवार 29 जनवरी से यह नियम लागू हो जाएगा।
कितना है मैक्सिमम स्पीड लिमिट?
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रोड पर मैक्सिमम स्पीड 140 km/h है और साथ ही मिनिमम स्पीड 120 km/h तय है। दोनों फास्ट लेन में यह नियम लागू कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया है कि जो भी मिनिमम स्पीड से कम गति पर वाहन चलाएगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर Dh400 का जुर्माना तय कर दिया है।
इस बात का ख्याल रखना होगा कि मिनिमम स्पीड लिमिट थर्ड और फोर्थ लेन पर लागू नहीं होगा। भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि उन्हें अपना वाहन लास्ट लेन में चलाना चाहिए।





