Flight में महिला के साथ बदसलूकी, लैंडिंग के बाद तुरंत किया गया गिरफ्तार
Delhi-Chennai IndiGo एयरलाइन की फ्लाईट में महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री के साथ बदसलूकी की। पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान कर ली गई है।

आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर वापस लौट रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया में यह बयान किया है कि आरोपी महिला के पीछे बैठा हुआ था और उन्हें गलत तरीके से टच करने की कोशिश कर रहा था। महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया और पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।
अधिकारियों के द्वारा इस मामले में बताया गया है कि आरोपी की पहचान 45 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। वह मार्बल टाइल लेयर का काम करता है। आरोपी को 9 अक्टूबर को Chennai airport पर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एयरलाइन के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।





