अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट

कुवैत में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि 4 प्रवासियों के एक समूह का पता चला है। गैंग में शामिल आरोपी अलग अलग नागरिकता के हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवासी कामगारों को फ्रॉड तरीके से काम दिलाते थे। कानूनी जांच के तहत अधिकारियों ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग पर प्रवासियों को गलत तरीके से काम दिलाने का आरोप लगा है।

आरोपी ने बना ली थी नकली कंपनी

इनके अलावा यह कैसे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जिसने नकली कंपनी बना ली थी। आरोपी ने कहा था कि इस कंपनी में फिल्म और प्रोडक्शन का काम होता है। इस कंपनी की मदद से वह लोगों के साथ ठगी करता था। इस मामले में फ्रॉड के 30 से अधिक मामलों के बारे में पता चला है।

आंतरिक मंत्रालय ने संबंध में अलर्ट जारी करते हुए कहा है सभी लोगों को फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है। आरोपियों के द्वारा कई बार ठगी की कोशिश की जाती है।

 

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.